चतुर्थ दिवस यात्रा की कांबड यात्रा पहुंची ग्राम हथनी

R. DAMOH24
By -
0


चतुर्थ दिवस यात्रा की कांबड यात्रा पहुंची ग्राम हथनी 

जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह 

दमोह- आज सायं ग्राम हथनी में चौथे दिवस की यात्रा दौरान मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लिंबरदार एवं साथ आए समस्त मंडल अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जनपद अध्यक्ष  प्रीति कमल सिंह ठाकुर, एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी के साथ पार्टी के सभी जिला पदाधिकारीयों आगमन हुआ! उनके द्वारा कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, आपका आभार। सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम- हथनी पहुंचने पर, भोजन प्रसादी ग्रहण की। ग्राम हथनी में रात्रि विश्राम किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी के देवतुल्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, स्थानीयजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)